मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश में महामारी काल में सरकार गिराकर मुख्यमंत्री बनने वाले शिवराज सिंह चौहान कोराेना पॉज़िटिव आए है। ज्यादा बुरा तो नहीं लगा क्योंकि 25000+ लोगो को भी मध्यप्रदेश में कोरोना पॉज़िटिव आया है। महामारी के आपातकालीन समय में भी जो इंसान सरकार गिरा कर खुद मुख्यमंत्री बनने जैसा साहसी कदम उठा सकता है, उसके लिए क्या दुख हो सकता है।
जिस समय आपको अपने राजनीतिक स्वार्थों से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करना चाहिए, उस समय आपने पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी, सरकार अस्थिर कर दी, गिरा दी, काम नहीं करने दिया। खुद सारी जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठा ली।
आम जनता को आप मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की बात की पर खुद भीड़ के बीच में बिना मास्क के देखे गए। अपने साथियों से सरकार बनने कि खुशी में ना सिर्फ हाथ मिलता जबकि गले भी मिले।
वैसे कोरोंना किसी को भी नहीं देखता ना राजनीतिक दल, ना धर्म, ना गोरा, ना काला, ना अमीर, ना गरीब। पर आपको लगा मुख्यमंत्री को कोरोनावायरस हो ही नहीं सकता। इसलिए आपने इतने साहसिक कार्य किए।
चलिए कोई बात नी आपके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते है, और उम्मीद करते है कि आपका अभिमान कुछ कम होगा। कर्म का फल तो मिलता ही है।
धन्यवाद्।

Comments

Popular posts from this blog

जीवन मंत्र: २ (दो हिरे)

श्री राममंदिर भूमिपूजन

प्रेरक कहानी-१ (प्रथम प्रयास)